Showing posts with label dish. Show all posts
Showing posts with label dish. Show all posts

Thursday, 29 June 2017

नदरू के कबाब ( कमल ककड़ी के कबाब )

नदरू के कबाब ( कमल ककड़ी के कबाब )

सामग्री :
  1. कमल ककड़ी  - २-३ पीस
  2. उबले आलू  - २-३ पीस
  3. जायफल पाउडर - चुटकी भर
  4. बारीक़ कटा प्याज  - १ पीस
  5. बारीक़ कटी हरी मिर्च  - २ पीस
  6. इलायची पाउडर  - १/२ स्पून
  7. लॉन्ग पीसी हुई  - १/४ स्पून
  8. गरम मसाला  - 1/४ स्पून
  9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - १ स्पून
  10. धनिया  बारीक़ कटा हुआ
  11. देशी घी 
  12. नमक - स्वादानुसार
  13. भुना हुआ चना पाउडर
  14. काजू , बादाम , किशमिश कटे हुए  - स्टफिंग के लिए


विधि  -

सबसे पहले कमल ककड़ी को छील कर नमक के पानी में उबाल ले . आलू को भी अलग से उबाल ले .
कमल ककड़ी और आलू को कद्दू कस कर ले . उस के बाद उसमे जायफल पाउडर , कटा प्याज , हरी मिर्च , हरा धनिया , इलायची पाउडर, पीसी लोंग,गरम मसाला , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला ले . अब इस मिश्रण की गोल टिक्की बना ले . अब बारीक़ कटे हुए काजू,बादाम , किशमिश भरे व रोस्टेड चना पाउडर की परत लगाए व देशी घी में फ्राई करे .

तैयार नदरू के कबाब को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करे