Showing posts with label chat. Show all posts
Showing posts with label chat. Show all posts

Monday, 1 May 2017

कटोरी चाट

कटोरी चाट 

कटोरी चाट एक ऐसी डिश है तो बचो और बड़ो दोनों को बहुत पसंद आती है.

आवश्यक सामग्री 
1.कटोरी के लिए
2.मैदा - २ कप
3.सूजी  - १/२ कप
4.तेल - तलने के लिए
5.नमक  - स्वादानुसार
चाट ले लिए 
1.उबले आलू
2.कटे हुए प्याज
3.टमाटर
4.उबले हुए सफ़ेद चने
5.इमली की चटनी
6.दही
7.नमकीन
8.अनार के दाने
कटोरी बनाने की विधि 
कटोरी चाट बनाने के लिए पहले मेदा और सूजी  में नमक मिला कर १/४ कप तेल डाल कर गूथ ले  . आटे की छोटी छोटी लोइया बना ले .
अब छोटी स्टील की कटोरी ले या कटोरी बनाने का साँचा ले . जो भी घर में हो . अब आटे की लोई को बेल ले  इसके बाद इस को स्टील की कटोरी के बाहर की तरफ चिपका दे . अब इस को गर्म तेल में में डाल दे . धीरे धीरे कटोरी आकर ले लेगी इस के बाद स्टील की कटोरी को निकल दे .
तली हुई कटोरी निकाल कर उस में उबले चने , आलू , इमली की चटनी , बारीक़ कटा प्याज , टमाटर,  दही, नमकीन, व् कटे हुए धनिये गार्निश करे .

कटोरी चाट तैयार है.